केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ने किया ‘उड़ान यात्री कैफे’ का उद्घाटन

केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ने किया 'उड़ान यात्री कैफे' का उद्घाटन

केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ने किया ‘उड़ान यात्री कैफे’ का उद्घाटन
Modified Date: March 29, 2026 / 09:44 pm IST
Published Date: March 29, 2026 9:44 pm IST

लखनऊ, 29 मार्च (भाषा) केंद्रीय नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ‘उड़ान यात्री कैफे’ का उद्घाटन किया।

यह कैफे टर्मिनल 3 के चेक-इन हॉल में स्थित है और यहां 10 रुपये से शुरू होने वाले ‘स्नैक्स’ (नाश्ता) और पेय पदार्थ उपलब्ध हैं।

नागर विमानन मंत्री नायडू ने इस अवसर पर कहा, “आज उड़ान यात्री कैफे के उद्घाटन के साथ हम यात्रियों के रोजमर्रा के यात्रा अनुभव को बेहतर बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठा रहे हैं। उड़ान यात्री कैफे हवाई यात्रा को सभी के लिए आसान, सुलभ और आधुनिक भारत की जरूरतों के अनुरूप बनाने की हमारी सोच को दिखाता है।’

उन्होंने कहा कि इस पहल के तहत किफायती दाम पर पानी, पेय पदार्थ, नाश्ते और मिठाइयों जैसी जरूरी खाद्य एवं पेय वस्तुएं उपलब्ध कराकर यात्रियों की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

नायडू ने कहा, ”चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान यात्री कैफे की शुरुआत यात्री सुविधाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह पहल यात्रियों के लिए हवाई अड्डे पर उपलब्ध सेवाओं को और अधिक सुलभ तथा किफायती बनाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।”

नायडू ने कहा कि उड़ान यात्री कैफे के शुरुआत के साथ यात्री अब उन कीमतों पर उच्च गुणवत्ता वाले अल्प आहार का आनंद ले सकते हैं जो उड़ान को और अधिक किफायती बनाने के सरकार के मिशन के अनुरूप हैं।

लखनऊ हवाई अड्डे के एक प्रवक्ता ने बताया, ”उड़ान यात्री कैफे की शुरुआत यात्रियों की सुविधा और सुविधाओं को बेहतर बनाने की हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम है। यह पहल यात्रियों के लिए सेवाओं को ज्यादा सुलभ और किफायती बनाने के उद्देश्य से की गई है।”

उन्होंने कहा कि उड़ान यात्री कैफे शुरू होने से यात्री अब ऐसी कीमतों पर अच्छी गुणवत्ता वाले आहार का लुत्फ ले सकते हैं।

भाषा सलीम गोला योगेश दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में