उप्र : बरेली में रेलवे स्टेशन के पास बच्ची का सिर कटा शव बरामद

उप्र : बरेली में रेलवे स्टेशन के पास बच्ची का सिर कटा शव बरामद

उप्र : बरेली में रेलवे स्टेशन के पास बच्ची का सिर कटा शव बरामद
Modified Date: July 30, 2024 / 01:16 pm IST
Published Date: July 30, 2024 1:16 pm IST

बरेली, 30 जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में मंगलवार को पीतांबरपुर रेलवे स्टेशन के पास छह साल की बच्ची का सिर कटा शव मिला।

अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) मानुष पारीक ने बताया कि पीतांबरपुर रेलवे स्टेशन के पास एक बच्ची का सिर और धड़ बरामद किया गया। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि बच्ची की मौत ट्रेन से कटकर हुई होगी या किसी जानवर ने मृत बच्ची का शव खींचा होगा, जिससे उसकी गर्दन धड़ से अलग हो गई होगी।

पारीक ने बच्ची की हत्या की आशंका से इनकार करते हुए कहा कि शव की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया कि शव सात-आठ दिन पुराना लगता है।

पारीक ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

भाषा

सं. सलीम पारुल

पारुल


लेखक के बारे में