उप्र: पीलीभीत में रेलवे ट्रैक पर मिला व्यक्ति का शव, पुलिस कर रही पहचान के प्रयास

उप्र: पीलीभीत में रेलवे ट्रैक पर मिला व्यक्ति का शव, पुलिस कर रही पहचान के प्रयास

उप्र: पीलीभीत में रेलवे ट्रैक पर मिला व्यक्ति का शव, पुलिस कर रही पहचान के प्रयास
Modified Date: September 6, 2026 / 05:24 pm IST
Published Date: September 6, 2026 5:24 pm IST

पीलीभीत, छह सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के जहानाबाद कोतवाली क्षेत्र में रविवार को बालपुर गांव के पास रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

जहानाबाद थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) जयशंकर सिंह ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है और शव की तलाशी के दौरान उसकी जेब से एक मोबाइल फोन मिला।

उन्होंने बताया कि लेकिन ट्रेन के पहियों के नीचे आने से शव पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था और इस कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी।

अधिकारी ने बताया कि रेलवे ट्रैक से कुछ दूरी पर झाड़ियों के पास एक लावारिस मोटरसाइकिल भी मिली है और मृतक की जेब से उसी मोटरसाइकिल की चाबी बरामद हुई है।

पुलिस ने लावारिस मिली मोटरसाइकिल को कब्जे में ले लिया और उसके पंजीकरण नंबर के आधार पर परिवहन विभाग की मदद से वाहन मालिक की जानकारी जुटाई जा रही है।

थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया पुलिस को आशंका है कि युवक ने ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या की होगी लेकिन दुर्घटना समेत सभी संभावित पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है।

भाषा सं आनन्द जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में