उप्र 12वीं की छात्रा ने खुदकुशी की
उप्र 12वीं की छात्रा ने खुदकुशी की
बलिया (उप्र), 22 अक्टूबर (भाषा) जिले के नगरा थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव में 12वीं कक्षा की छात्रा ने पढ़ाई में कमजोर होने के कारण कथित रूप से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, सोनम चौहान (18) ने मंगलवार रात यह कदम उठाया और परिजन उसे बुधवार सुबह फंदे से उतार कर नगरा स्थित सरकारी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
रसड़ा क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक आलोक गुप्ता ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उन्होंने बताया कि सोनम नगरा कस्बे में स्थित जनता इंटर कॉलेज में 12वीं कक्षा की छात्रा थी ।
गुप्ता के मुताबिक, परिजनों ने बताया कि सोनम पढ़ाई में कमजोर थी और संभव है कि इस कारण से उसने आत्महत्या की हो।
उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
भाषा सं जफर नोमान
नोमान

Facebook


