उप्र कांग्रेस ने खामेनेई की ‘शहादत’ पर केंद्र की चुप्पी की आलोचना की, ईरान के साथ एकजुटता व्यक्त की
उप्र कांग्रेस ने खामेनेई की ‘शहादत’ पर केंद्र की चुप्पी की आलोचना की, ईरान के साथ एकजुटता व्यक्त की
लखनऊ, दो मार्च (भाषा) कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई ने सोमवार को कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की ‘‘शहादत’’ पर श्रद्धांजलि देने के लिए पुराने लखनऊ के शिया बहुल इलाकों का दौरा किया और वरिष्ठ भारतीय शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद से मुलाकात की।
यहां जारी एक बयान में, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कहा कि इस दौरान राय ने शिया समुदाय के नेता खामेनेई को श्रद्धांजलि अर्पित की और ईरान के साथ एकजुटता व्यक्त की।
बयान के अनुसार, राय ने कहा, ‘‘खामेनेई ने आत्मसमर्पण के बजाय बहादुरी को चुना और हम उनकी शहादत को नमन करते हैं।’’
कांग्रेस नेता ने इस मुद्दे पर नरेन्द्र मोदी सरकार की ‘‘चुप्पी’’ को लेकर भी आलोचना की और इसे ‘‘बेहद शर्मनाक’’ बताया।
राय ने कहा, ‘‘यह चुप्पी न केवल मौजूदा सरकार के नैतिक पतन की ओर इशारा करती है, बल्कि हमारी सभ्यता पर भी सवाल उठाती है, जिसने हमेशा दुनिया भर में रोशनी फैलाने का काम किया है।’’
भारत और ईरान के बीच लंबे समय से संबंध होने का जिक्र करते हुए राय ने आरोप लगाया कि भाजपा के नेतृत्व वाली वर्तमान सरकार ने कुछ चुनिंदा लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए इसे कमजोर कर दिया है।
भाषा जफर शफीक
शफीक

Facebook


