उप्र : सहारनपुर में नवरात्र मेले में गैर हिन्दुओं के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग

उप्र : सहारनपुर में नवरात्र मेले में गैर हिन्दुओं के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग

उप्र : सहारनपुर में नवरात्र मेले में गैर हिन्दुओं के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग
Modified Date: March 16, 2026 / 09:29 pm IST
Published Date: March 16, 2026 9:29 pm IST

सहारनपुर, 16 मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में सिद्धपीठ मां शाकम्भरी देवी क्षेत्र में बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद के प्रतिनिधियों ने आगामी नवरात्र मेले में गैर हिन्दुओं के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की है।

सूत्रों के अनुसार सोमवार को शाकम्भरी देवी क्षेत्र में हिन्दू संगठनों ने पोस्टर लगाकर नवरात्र मेले में गैर हिन्दुओं का प्रवेश रोकने और नवरात्र मेले में रोजगार भी हिन्दू समाज के लोगों को ही दिये जाने की मांग की है।

विश्व हिन्दू परिषद के जिला मंत्री योगेश चौहान ने कहा कि आगामी 19 मार्च से आरम्भ होने वाले नवरात्र मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं इसलिये मेले में होने वाला व्यापार भी हिन्दू समाज के लोगों द्वारा ही किया जाना चाहिये।

चौहान ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति पहचान छिपाकर या भेष बदलकर किसी गतिविधि में संलिप्त पाया जायेगा तो क्षेत्र का हिन्दू समाज इसका विरोध करेगा।

भाषा

सं, सलीम रवि कांत


लेखक के बारे में