उप्र की राज्यपाल का बाल विवाह और दहेज के खिलाफ अभियान चलाने का आह्वान

उप्र की राज्यपाल का बाल विवाह और दहेज के खिलाफ अभियान चलाने का आह्वान

उप्र की राज्यपाल का बाल विवाह और दहेज के खिलाफ अभियान चलाने का आह्वान
Modified Date: May 22, 2026 / 12:31 am IST
Published Date: May 22, 2026 12:31 am IST

लखनऊ, 21 मई (भाषा) उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बृहस्पतिवार को बाल विवाह और दहेज प्रथा के खिलाफ अभियान चलाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि लड़कियों को कम उम्र में शादी की वजह से अपनी पढ़ाई छोड़ने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक राज्यपाल ने यहां अपने सरकारी आवास ‘जन भवन’ में महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय से जुड़े सरकारी और सहायता प्राप्त कॉलेजों के प्रधानाचार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि परिवारों को जागरूक किया जाना चाहिए ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि लड़कियां शादी की कानूनी उम्र तक पहुंचने के बाद भी अपनी पढ़ाई जारी रखें।

पटेल ने विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों को ‘बाल विवाह रोको’ और ‘दहेज प्रथा रोको’ नाम के अभियानों का सक्रिय रूप से समर्थन करने का निर्देश दिया।

उन्होंने संस्थानों से दीक्षांत समारोह के बाद ‘मां-बेटी सम्मेलन’ आयोजित करने के लिए भी कहा ताकि सामाजिक मुद्दों और सामाजिक बुराइयों के बारे में जागरूकता फैलाई जा सके।

भाषा सलीम

गोला

गोला


लेखक के बारे में