उप्र: झूठी शान की खातिर बहन की हत्या करने का आरोपी पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

उप्र: झूठी शान की खातिर बहन की हत्या करने का आरोपी पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

उप्र: झूठी शान की खातिर बहन की हत्या करने का आरोपी पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
Modified Date: June 1, 2026 / 09:56 am IST
Published Date: June 1, 2026 9:56 am IST

मुजफ्फरनगर (उप्र), एक जून (भाषा) मुजफ्फरनगर जिले में झूठी शान की खातिर अपनी बहन की हत्या करने के आरोपी 25 वर्षीय व्यक्ति को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संजय कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि शाहपुर थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव में अपनी बहन अदीबा (21) की गला रेतकर हत्या करने के आरोपी आमिर (25) को पुलिस ने रविवार रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

आमिर पर गांव के एक युवक के साथ कथित प्रेम संबंध को लेकर अपनी बहन की हत्या करने का आरोप है।

कुमार ने बताया कि रविवार को पुलिस के साथ मुठभेड़ के दौरान आमिर के पैर में गोली लगी जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि आमिर, अदीबा के एक स्थानीय युवक के साथ रिश्ते के कथित तौर पर खिलाफ था। उन्होंने बताया कि रविवार को इसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस हो गई और इसी दौरान आमिर ने ‘‘परिवार का नाम खराब करने’’ का आरोप लगाते हुए अदीब का गला काटकर उसकी हत्या कर दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आमिर के पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया।

भाषा सं सलीम सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में