उप्र : पारिवारिक विवाद में व्यक्ति ने बड़े भाई की हत्या की

उप्र : पारिवारिक विवाद में व्यक्ति ने बड़े भाई की हत्या की

उप्र : पारिवारिक विवाद में व्यक्ति ने बड़े भाई की हत्या की
Modified Date: June 25, 2026 / 02:42 pm IST
Published Date: June 25, 2026 2:42 pm IST

बिजनौर (उप्र), 25 जून (भाषा) बिजनौर कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र के बेगावाला गांव में पारिवारिक विवाद के बाद 32 वर्षीय एक व्यक्ति की उसके छोटे भाई ने कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) कृष्ण गोपाल सिंह ने बताया कि घटना बुधवार देर रात बिजनौर कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र के बेगावाला गांव में हुई।

पुलिस के अनुसार, मोहम्मद नदीम ने कथित तौर पर अपने बड़े भाई मोहम्मद सलीम पर सोते समय लोहे की छड़ से हमला किया, जिससे उसकी गर्दन पर घातक चोटें आईं।

पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों भाइयों के परिवारों के बीच अक्सर झगड़े होते थे, जिसमें कथित तौर पर उनके बच्चे भी शामिल थे। इसकी वजह से दोनों परिवारों के बीच रिश्ते तनावपूर्ण थे। उसने बताया कि बुधवार को भी दोनों परिवारों के बीच दोबारा विवाद हुआ था।

सिंह ने कहा कि कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और फरार आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

भाषा सं जफर

मनीषा धीरज

धीरज


लेखक के बारे में