उप्र पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न

उप्र पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न

उप्र पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न
Modified Date: June 11, 2026 / 12:52 am IST
Published Date: June 11, 2026 12:52 am IST

लखनऊ, 10 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा बुधवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गई जिसमें कुल उपस्थिति 75.94 प्रतिशत रही। एक बयान में इसकी जानकारी दी गयी है।

एक प्रेस बयान के मुताबिक, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा यह परीक्षा आठ, नौ और 10 जून को सभी 75 जिलों में 1,183 केंद्रों मे दो पालियों में कराई गई।

बोर्ड के मुताबिक, 28,86,798 अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था जिसमें से 21,9,236 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।

अधिकारियों ने कहा कि नकल और मूल अभ्यर्थी के स्थान पर दूसरे व्यक्ति को बैठने से रोकने के लिए ई-केवाईसी सत्यापन, बायोमीट्रिक प्रमाणन और सोशल मीडिया निगरानी की मदद से परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई।

परीक्षा के दौरान, गौतम बुद्ध नगर और अलीगढ़ जिलों में गलत पहचान और फर्जी दस्तावेजों के उपयोग के मामले प्रकाश में आए जिसके बाद मामले दर्ज कर गिरफ्तारियां की गईं। बोर्ड ने सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं के खिलाफ भी कई मामले दर्ज किए हैं जिन पर परीक्षा के संबंध में भ्रामक वीडियो जारी करने का आरोप है।

अधिकारियों ने कहा कि अभी तक भर्ती प्रक्रिया से जुड़े 12 मामले दर्ज किए गए हैं और नौ व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।

भाषा राजेंद्र रंजन

रंजन


लेखक के बारे में