उप्र : ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार दो लोगों की मौत
उप्र : ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार दो लोगों की मौत
मिर्जापुर (उप्र), 14 सितंबर (भाषा) मिर्जापुर जिले के लालगंज क्षेत्र में सोमवार को एक ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार दो लोगों की मौत हो गयी।
पुलिस ने बताया कि लालगंज थाना क्षेत्र में शिवनाथ (50) और प्रियांशु (13) सुबह साइकिल से जा रहे थे, तभी मध्य प्रदेश के रीवां की तरफ से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी।
उसने बताया कि इस घटना से नाराज मृतकों के परिजन और स्थानीय लोगों ने मार्ग बाधित करने का प्रयास किया मगर मौके पर पहुंचे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें समझा-बुझाकर आवागमन सामान्य किया।
सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने घटना में शामिल ट्रक को जब्त कर लिया है और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिये भिजवा दिया है।
भाषा सं. सलीम धीरज
धीरज

Facebook


