Lucknow Road Accident News: राजधानी में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, एक साथ थम गई इतने लोगों की सांसे, पुलिस ने शवों को भेजा पोस्टमार्टम के लिए
Lucknow Road Accident News: लखनऊ में सुलतानपुर राजमार्ग पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से उस पर सवार चार लोगों की मौत हो गई।
Lucknow Road Accident News /image: Social Media
- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार को भीषण सड़क हादसा हुआ।
- सुलतानपुर राजमार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से चार लोगों की मौत हो गई।
- पुलिस ने चारों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Lucknow Road Accident News: लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार को सुलतानपुर राजमार्ग पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से उस पर सवार चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस के एक बयान के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब 4:45 बजे गंगागंज इलाके में हुआ। सूचना मिलते ही गोसाईगंज पुलिस, अग्निशमन विभाग और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की टीमें मौके पर पहुंचीं। बयान के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे चार लोग दब गए थे। एनएचएआई की क्रेन की मदद से वाहन को हटाकर सभी को बाहर निकाला गया और एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोसाईगंज पहुंचाया गया।
ईंट भट्टे में काम करते थे सभी मृतक
पुलिस ने बताया कि अस्पताल पहुंचने पर तीन लोगों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि चौथे व्यक्ति को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। (Lucknow Road Accident News) पुलिस के अनुसार, मृतकों में शामिल पीतांबर रावत बाराबंकी जिले के अचककामऊ गांव का निवासी था और देशराज नामक व्यक्ति के ईंट भट्ठे पर ट्रैक्टर चालक के रूप में काम करता था।
पुलिस ने शवों को भेजा पोस्टमार्टम के लिए
Lucknow Road Accident News: पुलिस ने बताया कि अन्य तीन मृतक ईंटों की ढुलाई का काम करने वाले मजदूर थे। मृतकों की पहचान संदीप रावत (25), पीतांबर रावत (35), पवन रावत (25) और बलराम रावत के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके से हटा दिया गया है। इस मामले में विस्तृत कार्रवाई की जा रही है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Sunita Ahuja On Govinda : ‘अपनी बेटी की उम्र की लड़की…’ गोविंदा को लेकर सुनीता आहूजा का तीखा बयान वायरल, बोली ‘शुगर डैडी’…
- NALSAR Controversy Update: नेशनल लॉ कॉलेज विवाद पर बार काउंसिल अध्यक्ष ने मांगी माफ़ी, कहा- छात्रों और नहीं होना चाहिए कोई दबाव, जानें क्या है पूरा मामला
- OP Rajbhar Attacks Akhilesh Yadav : अखिलेश यादव के संविधान वाले बयान पर OP राजभर का पलटवार, सपा शासनकाल पर लगाए ये गंभीर आरोप

Facebook


