उत्तर प्रदेश: बजट सत्र से पहले विधान भवन में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया

उत्तर प्रदेश: बजट सत्र से पहले विधान भवन में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया

उत्तर प्रदेश: बजट सत्र से पहले विधान भवन में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया
Modified Date: February 9, 2026 / 12:30 pm IST
Published Date: February 9, 2026 12:30 pm IST

लखनऊ, नौ फरवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश विधानमंडल के बजट सत्र से पहले सोमवार को विधानसभा और विधान परिषद के सदस्यों के लिए विधान भवन में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया।

शिविर में किंग जॉर्ज मेडिकल विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य जांच की जा रही है। शिविर के उद्घाटन पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, उप मुख्यमंत्री, मंत्रियों और अन्य जनप्रतिनिधियों के स्वास्थ्य की भी जांच की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह शिविर विधानसभा व विधान परिषद के सदस्यों के साथ-साथ अन्य लोगों की सुविधा के लिए भी रहेगा।

उन्होंने कहा कि स्वस्थ दिनचर्या हर नागरिक का अधिकार होना चाहिए और सरकार इस दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने सदस्यों को सलाह दी कि तमाम उतार-चढ़ाव के बावजूद वे अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक सदस्य को तनाव-मुक्त रहकर सकारात्मक और उन्मुक्त वातावरण में अपनी दिनचर्या रखनी चाहिए, इससे बीमारियां स्वतः दूर रहेंगी।

उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। नेता विकास की बात करता है, डॉक्टर स्वास्थ्य की और प्रत्येक व्यक्ति अपने-अपने क्षेत्र की विशेषज्ञता के अनुसार बात करता है, जिसका असर आम जनता पर पड़ता है।

मुख्यमंत्री ने सभी सदस्यों से इस स्वास्थ्य शिविर की सुविधा का लाभ उठाने की अपील की।

स्वास्थ्य शिविर के उद्घाटन के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, स्वतंत्र देव सिंह, राकेश सचान, उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

भाषा जफर खारी

खारी


लेखक के बारे में