उप्र : घर लौट रहे व्यक्ति की सिर पर प्रहार करके हत्या

उप्र : घर लौट रहे व्यक्ति की सिर पर प्रहार करके हत्या

उप्र : घर लौट रहे व्यक्ति की सिर पर प्रहार करके हत्या
Modified Date: September 15, 2026 / 12:31 pm IST
Published Date: September 15, 2026 12:31 pm IST

बलिया (उप्र), 15 सितंबर (भाषा) बलिया जिले के उभांव क्षेत्र में पूजा का सामान लेकर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे एक व्यक्ति की सिर पर प्रहार करके कथित तौर पर हत्या कर दी गयी। इस मामले में चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस सूत्रों ने दर्ज मुकदमे के हवाले से मंगलवार को बताया कि उभांव थाना क्षेत्र के करनी गांव का निवासी 35 वर्षीय उमेश चौरसिया अपने गांव के सलीम अंसारी और उत्तम वर्मा के साथ मालीपुर कैम्प कस्बे से पूजा का सामान लेकर मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था, तभी कैथी मठिया गांव के मोड़ के पास घात लगाकर बैठे लोगों ने मोटरसाइकिल को रोक दिया और उमेश की पिटाई करने लगे।

उन्होंने बताया कि हमलावरों ने उमेश के सिर पर लकड़ी के डंडे से प्रहार किया गया, जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया।

सूत्रों ने बताया कि उमेश को तत्काल सियर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार शुक्ला और पुलिस उपाधीक्षक रजनीश ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि इस मामले में मृतक के भतीजे चंदन की तहरीर पर विवेक यादव, विपिन यादव, प्रद्युम्न यादव और सुंदरम सिंह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की तीन टीम गठित की गई हैं।

भाषा सं. सलीम मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में