दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार
Modified Date: September 15, 2026 / 12:16 am IST
Published Date: September 15, 2026 12:16 am IST

बिजनौर (उप्र), 14 सितंबर (भाषा) बिजनौर पुलिस ने दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर लोगों से पैसे ऐंठने वाले गिरोह के दो और सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनमें प्रादेशिक आर्म्ड कांस्टेबुलरी (पीएसी) का एक सिपाही भी शामिल है। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि पीएसी की 24वीं वाहिनी, मुरादाबाद में तैनात सिपाही आसिफ और दिलशाद को गिरोह में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि जल निगम के अवर अभियंता एहसान ने छह सितंबर को एक महिला समेत गिरोह के सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि गिरोह ने झूठी रिपोर्ट दर्ज कराकर उसे ब्लैकमेल करने और धन ऐंठने का प्रयास किया।

एसपी ने बताया कि मामले में गिरोह के सरगना जुल्फिकार और तीन महिलाओं समेत पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। एक महिला समेत चार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

भाषा सं आनन्द गोला

गोला


लेखक के बारे में