UP News: सीएम योगी की संवेदनशील पहल से दिव्यांग परिवार को मिला सहारा, आवास से शिक्षा तक सरकार ने संभाली जिम्मेदारी, पेंशन का भी मिला लाभ

UP News: सीएम योगी की संवेदनशील पहल से दिव्यांग परिवार को मिला सहारा, आवास से शिक्षा तक सरकार ने संभाली जिम्मेदारी, पेंशन का भी मिला लाभ

UP News: सीएम योगी की संवेदनशील पहल से दिव्यांग परिवार को मिला सहारा, आवास से शिक्षा तक सरकार ने संभाली जिम्मेदारी, पेंशन का भी मिला लाभ
Modified Date: September 15, 2026 / 11:35 am IST
Published Date: September 15, 2026 11:33 am IST
HIGHLIGHTS
  • CM योगी की पहल से दिव्यांग परिवार को मिला सहारा
  • आवास, शिक्षा और राशन समेत कई सुविधाएं मिली
  • चार दिव्यांग बच्चों को सरकार ने दी मदद

लखनऊ/बस्ती: UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संवेदनशील पहल से दिव्यांग परिवार को सहारा मिल गया है। योगी सरकार ने बस्ती के रामकिशन पांडे के दिव्यांग परिवार की आवास से शिक्षा तक जिम्मेदारी संभाली। आपको बता दें कि रामकिशन पांडे के परिवार में चार दिव्यांग बच्चे हैं। सीएम के निर्देश के बाद जिला प्रशासन ने परिवार को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया।

 सरकार ने आवास से शिक्षा तक संभाली जिम्मेदारी

UP News बताया जा रहा है कि परिवार आवास, शिक्षा और आवश्यक सुविधाओं तक पहुंच से संबंधित कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। प्रशासन के संज्ञान में आने के बाद, सहायता प्रदान करने और उनकी जीवन स्थितियों में सुधार लाने के लिए कदम उठाए गए। कांशी राम आवास योजना (Kanshi Ram Housing Scheme) के तहत एक घर उपलब्ध कराया गया, जिससे सिर पर छत की चिंता दूर हुई। प्रशासन ने दिव्यांग बच्चों को व्हीलचेयर भी प्रदान की। इसके साथ ही बड़े बेटे अंकुर को भी अब दिव्यांग पेंशन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

DM कृतिका ज्योत्स्ना ने बताया

UP News इस मामले में एक बस्ती DM कृतिका ज्योत्स्ना ने बताया कि राशन गैस की भी व्यवस्था करा दी गई है। साथ ही अंत्योदय राशन कार्ड के लिए आवेदन कर दिया गया है, आय प्रमाणपत्र के लिए भी आवेदन हो चुका है। दो बच्चों का दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी हो गया है और दो बच्चों का जारी किया जा रहा है। इसके साथ ही उचित शिक्षा की भी व्यवस्था उपलब्ध कराइ गई है। पूरे परिवार को रहने के लिए एक आवास भी ट्राईसाइकल और व्हीलचेयर उपलब्ध करा दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि इसके साथ ही रामकिशन पांडे को रहने के लिएलिए आवास भी उपलब्ध करा दिया गया है।

 

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.