उप्र: झाड़ियों में मिला लापता सफाई कर्मचारी का क्षत-विक्षत शव

उप्र: झाड़ियों में मिला लापता सफाई कर्मचारी का क्षत-विक्षत शव

उप्र: झाड़ियों में मिला लापता सफाई कर्मचारी का क्षत-विक्षत शव
Modified Date: June 24, 2026 / 03:12 pm IST
Published Date: June 24, 2026 3:12 pm IST

कुशीनगर (उप्र), 24 जून (भाषा) पिछले 17 दिन से लापता 28 वर्षीय एक सफाई कर्मचारी का क्षत-विक्षत शव बुधवार को कुशीनगर में एक ईंट भट्ठे के पास झाड़ियों में मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान हाटा कोतवाली क्षेत्र के गीधा धनहा गांव निवासी योगेश कुमार के रूप में हुई है और वह गोरखपुर नगर निगम में एक ठेकेदार के अधीन सफाई कर्मचारी के रूप में काम करता था।

पुलिस के मुताबिक, योगेश गोरखपुर में काम पर जाने के लिए सात जून को घर से निकला था लेकिन वह वापस नहीं लौटा।

उसने बताया कि योगेश के परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला जिसके बाद उसके पिता रामप्यारे ने 17 जून को हाटा कोतवाली थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।

पुलिस को बुधवार सुबह सूचना मिली कि हाटा कोतवाली क्षेत्र के पड़री इलाके में एक ईंट भट्ठे के पास झाड़ियों में एक शव पड़ा है। पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची जहां उसे एक क्षत-विपक्ष शव मिला।

पुलिस ने बताया कि बाद में शव की पहचान सात जून से लापता योगेश कुमार के रूप में की गई।

हाटा कोतवाली थाना प्रभारी संजय दुबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है और हत्या के मामले की जांच की जा रही है।

दुबे ने कहा, ‘‘योगेश की हत्या की गई। वारदात में शामिल लोगों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।’’

पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है।

भाषा सं जफर

मनीषा सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में