उप्र : लखनऊ में तापमान सामान्य से 6.1 डिग्री सेल्सियस कम
उप्र : लखनऊ में तापमान सामान्य से 6.1 डिग्री सेल्सियस कम
लखनऊ, एक मई (भाषा) उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.1 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने एक बयान में यह जानकारी दी।
मौसम विभाग के अनुसार राज्य में उरई सबसे गर्म स्थान रहा, जहां तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके बाद झांसी में 39.6 डिग्री सेल्सियस और बांदा में 39.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
वहीं, गोरखपुर में 3.3 मिलीमीटर (मिमी) और लखीमपुर खीरी में 2.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों के लिए मौसम विभाग ने आंशिक रूप से साफ आसमान रहने का अनुमान जताया है। साथ ही अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
भाषा
आनन्द रवि कांत

Facebook


