उप्र: तीन तस्कर गिरफ्तार, दो क्विंटल गांजा बरामद

उप्र: तीन तस्कर गिरफ्तार, दो क्विंटल गांजा बरामद

उप्र: तीन तस्कर गिरफ्तार, दो क्विंटल गांजा बरामद
Modified Date: May 28, 2026 / 10:38 pm IST
Published Date: May 28, 2026 10:38 pm IST

प्रतापगढ़ (उप्र), 28 मई (भाषा) प्रतापगढ़ के थाना फतनपुर पुलिस और स्वाट टीम ने बृहस्पतिवार को एक ट्रक में छिपाकर रखा गया दो क्विंटल से अधिक गांजा बरामद किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि ट्रक में कुल सात बोरियों में दो क्विंटल 21 किलोग्राम गांजा रखा गया था। पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि आपरेशन प्रहार के तहत थाना फतनपुर प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार त्रिपाठी और स्वाट टीम प्रभारी अमित कुमार चौरसिया के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद अरबाज और शोएब मलिक के रूप में की गई है, गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 2 करोड़ 21लाख रुपए है।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया गया कि वे ओडिशा से अवैध गांजा लाकर विभिन्न स्थानों पर उपलब्ध कराते थे। इन आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भाषा सं राजेंद्र शोभना

शोभना


लेखक के बारे में