उत्तर प्रदेश: मजदूर से मारपीट करने के आरोप में ग्राम प्रधान गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: मजदूर से मारपीट करने के आरोप में ग्राम प्रधान गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: मजदूर से मारपीट करने के आरोप में ग्राम प्रधान गिरफ्तार
Modified Date: December 9, 2024 / 06:11 pm IST
Published Date: December 9, 2024 6:11 pm IST

मुजफ्फरनगर, नौ दिसंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में पुरबलियां गांव के प्रधान को सोमवार को एक मजदूर की पिटाई करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी रामाशीष यादव ने बताया कि नरेश पाल नाम के एक मजदूर ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि वह पुरबलिया गांव के प्रधान शौकत अली के मकान के निर्माण कार्य में लगा था।

शिकायकर्ता के मुताबिक, अली ने 29 नवंबर को उसके साथ मारपीट की और उसे अपने घर में बंधक बना लिया।

यादव ने बताया कि अली के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 352 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना), 351 (आपराधिक धमकी), 127 (गलत तरीके से बंधक बनाना) और 117 (गंभीर चोट पहुंचाना) के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा सं. सलीम जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में