उप्र : कौशांबी में व्यक्ति को आत्महत्या के लिये उकसाने वाली पत्नी और उसका प्रेमी गिरफ्तार

उप्र : कौशांबी में व्यक्ति को आत्महत्या के लिये उकसाने वाली पत्नी और उसका प्रेमी गिरफ्तार

उप्र : कौशांबी में व्यक्ति को आत्महत्या के लिये उकसाने वाली पत्नी और उसका प्रेमी गिरफ्तार
Modified Date: March 22, 2026 / 10:33 pm IST
Published Date: March 22, 2026 10:33 pm IST

कौशांबी, 22 मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के चरवा क्षेत्र में पुलिस ने एक व्यक्ति को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पत्नी तथा उसके प्रेमी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि पिछले साल 15 दिसंबर को चरवा थाने में रघुनाथ नामक व्यक्ति ने सूचना दी थी कि उसके भाई रामदेव ने अपनी पत्नी सविता देवी के प्रेम प्रसंग और धमकियों से तंग आकर जहर खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि रघुनाथ ने आरोप लगाया था कि रामदेव अपनी पत्नी सविता और उसके प्रेमी रामू के नाजायज रिश्तों का विरोध करता था, जिससे वे रामदेव को अक्सर जान से मारने की धमकी देते थे।

कुमार ने बताया कि आरोप है कि इन धमकियों से तंग आकर रामदेव ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में चरवा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था और आज दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

भाषा

सं, सलीम रवि कांत


लेखक के बारे में