उत्तर प्रदेश : युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

उत्तर प्रदेश : युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

उत्तर प्रदेश : युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
Modified Date: June 7, 2023 / 03:06 pm IST
Published Date: June 7, 2023 3:06 pm IST

देवरिया (उप्र) सात जून (भाषा), देवरिया जिले के बरहज थाना अंतर्गत एक युवती ने कथित तौर पर पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार की मध्यरात्रि की है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ), बरहज अंशुमान श्रीवास्तव ने बुधवार को बताया कि बरहज थाने की बछौली गांव निवासी शैलेश की पत्नी संध्या देवी (22 वर्ष) ने संदिग्ध परिस्थितियों में कथित तौर पर पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि जब वह थाने की पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तो शव बिस्तर पर पड़ा था तथा चेहरा भी काला पड़ गया था।

उन्होंने बताया कि किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं बरामद हुआ है।

क्षेत्राधिकारी के अनुसार इस मामले में पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए विधिक कार्रवाई कर रही है।

भाषा सं जफर धीरज

धीरज


लेखक के बारे में