उप्र: अमेठी में चलती ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत
उप्र: अमेठी में चलती ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत
अमेठी, 20 फरवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में शुक्रवार को एक चलती ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक, जायस थाना क्षेत्र के मवई आलमपुर गांव का रहने वाला दिनेश कुमार (35) अपनी पत्नी के साथ इलाज के लिए जनता एक्सप्रेस से गौरीगंज स्थित जिला चिकित्सालय जा रहा था।
पुलिस ने बताया कि वह ट्रेन के गेट के पास था कि तभी अचानक तेज रफ्तार के कारण वह ट्रेन से नीचे गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक, घटना लखनऊ-वाराणसी रेल खंड की है।
गौरीगंज थाना प्रभारी जिलेदार यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
भाषा सं आनन्द जितेंद्र
जितेंद्र

Facebook


