उत्तर प्रदेश : प्रधानमंत्री से जौनपुर के युवक ने सीमावर्ती गांवों के अनुभव साझा किए

उत्तर प्रदेश : प्रधानमंत्री से जौनपुर के युवक ने सीमावर्ती गांवों के अनुभव साझा किए

उत्तर प्रदेश : प्रधानमंत्री से जौनपुर के युवक ने सीमावर्ती गांवों के अनुभव साझा किए
Modified Date: July 27, 2026 / 12:57 am IST
Published Date: July 27, 2026 12:57 am IST

जौनपुर (उप्र), 26 जुलाई (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को ‘विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम 2026’ के प्रतिभागियों से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बातचीत की।

इस दौरान, मायभारत के युवा कार्यकर्ताओं ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और लद्दाख के सीमावर्ती गांवों से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। जौनपुर जिले के बदलापुर ब्लॉक के रहने वाले आशीष सोनी भी उन लोगों में शामिल थे जिन्होंने प्रधानमंत्री से बातचीत की।

सोनी ने कहा कि प्रधानमंत्री के साथ यह सीधी बातचीत उनके जीवन का एक यादगार पल था।

‘मेरा युवा भारत’ (मायभारत) की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि यह अनुभव उन्हें राष्ट्र-निर्माण में और भी सक्रिय रूप से योगदान देने के लिए प्रेरित करता रहेगा।

देश भर के 245 जिलों से 5000 से अधिक मायभारत कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में डिजिटल तरीके से शामिल हुए। ‘मेरा युवा भारत’ युवा मामले और खेल मंत्रालय के युवा मामले विभाग द्वारा स्थापित एक राष्ट्रीय मंच है।

कार्यक्रम के दौरान सोनी ने हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति की स्पीति घाटी स्थित काज़ा खास गांव का दौरा किया, जबकि अन्य प्रतिभागियों को उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश एवं लद्दाख के विभिन्न वाइब्रेंट सीमावर्ती गांवों में भेजा गया, जहां उन्होंने स्थानीय प्रशासन, आईटीबीपी एवं ग्रामीणों के साथ मिलकर विकासात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाई।

डिजिटल माध्यम से संवाद के दौरान प्रधानमंत्री ने सोनी से हिमाचल प्रदेश के हिक्किम स्थित विश्व के सबसे ऊंचे डाकघर में उनके अनुभव के विषय में जिज्ञासा व्यक्त की।

सोनी ने बताया कि उन्होंने हिक्किम डाकघर से प्रधानमंत्री के नाम एक पत्र प्रेषित किया था। उन्होंने यह भी साझा किया कि समुद्र तल से 15,000 फुट से अधिक की ऊंचाई पर भी क्यूआर कोड आधारित डिजिटल भुगतान प्रणाली पूर्णतः कार्यशील पाई गई, जो देश की सीमावर्ती एवं दुर्गम बस्तियों तक डिजिटल इंडिया मिशन की गहरी पहुंच को स्पष्ट रूप से दर्शाता है।

भाषा सं सलीम आशीष

आशीष


लेखक के बारे में