जमीन हड़पने का आरोप लगाकर मोबाइल टॉवर पर चढ़ी महिला

जमीन हड़पने का आरोप लगाकर मोबाइल टॉवर पर चढ़ी महिला

जमीन हड़पने का आरोप लगाकर मोबाइल टॉवर पर चढ़ी महिला
Modified Date: September 21, 2026 / 01:59 pm IST
Published Date: September 21, 2026 1:59 pm IST

लखनऊ, 21 सितंबर (भाषा) लखनऊ में आगरा निवासी एक महिला दबंगों पर अपनी डेढ़ बीघा जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए पार्क रोड के पास एक मोबाइल नेटवर्क टॉवर पर चढ़ गई।

दुर्गा नाम की इस महिला ने आरोप लगाया कि मानसिंह नाम के एक व्यक्ति ने उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया है और इसका विरोध करने पर उसे धमकियां भी दी जा रही हैं।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सूचना मिलने पर दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और क्रेन की मदद से महिला को सुरक्षित नीचे उतारा।

उन्होंने बताया कि नीचे उतारने के बाद महिला को समझाया-बुझाया गया।

दुर्गा ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि वह स्थानीय तहसील और कचहरी गई थी और उसने जिलाधिकारी तथा अन्य अधिकारियों को आवेदन भी दिए थे, लेकिन उसकी शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

उसने कहा, ‘मेरी जमीन पर कब्जा कर लिया गया है और किसी भी अधिकारी ने मेरी बात नहीं सुनी इसलिए मैंने आज यह कदम उठाया है।’

पार्क रोड लखनऊ का उच्च सुरक्षा वाला क्षेत्र है और यहां उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ मंत्रियों, नौकरशाहों और मुख्यमंत्री के आवास हैं।

भाषा सलीम पवनेश वैभव

वैभव


लेखक के बारे में