BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में गैस एजेंसी से 147 सिलेंडर लेकर बदमाश फरार, सपा प्रमुख ने साधा निशाना

वाराणसी : गैस एजेंसी से 147 सिलेंडर लेकर बदमाश फरार, सपा प्रमुख ने सरकार पर साधा निशाना

Domestic Gas Cylinder Price Latest Update

Domestic Gas Cylinder Price Latest Update

Dr.Anil Shukla
Published: 01 Dec 2024 | 10:55 pmModified: 02 Dec 2024 | 12:01 am

वाराणसी/लखनऊ :  वाराणसी जिले के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित गैस सिलेंडर एजेंसी से कथित तौर पर बदमाश 147 गैस सिलेंडर लेकर फरार हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को इसकी पुष्टि की और कहा कि घटना लूट की है या चोरी की, इसकी जांच की जा रही है।

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में हुई इस घटना को लेकर सत्तारूढ़ दल पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लतीफा बनाकर छोड़ दिया जो गंभीर रूप से निंदनीय है।

वाराणसी जिले के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के छतेरी गांव स्थित गैस सिलेंडर एजेंसी से शनिवार की रात बदमाश 147 गैस सिलेंडर लेकर फरार हो गए।

गोमती जोन के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) प्रमोद कुमार ने बताया कि मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के छतेरी गांव स्थित गैस सिलेंडर एजेंसी से शनिवार की रात बदमाशों द्वारा 147 गैस सिलेंडर उठा ले जाने की सूचना मिली है।

उन्होंने कहा कि यह लूट है या चोरी इसकी अभी जांच की जा रही है।

डीसीपी ने कहा कि गार्ड ने चाकू दिखाकर लूट की बात बताई है उसके सिर पर चोट लगी है, परंतु चोट पुरानी लग रही है। उन्होंने कहा कि गॉर्ड को चिकित्सा जांच के लिए भेजा गया है और आस पास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कराई जा रही है।

इस बीच घटना को लेकर रविवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक जारी किया। उन्होंने कहा, ‘‘देश के प्रधान संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भरे हुए 147 सिलेंडरों की गन पॉइंट पर लूट की खबर चौंकाने वाली है।’’

यादव ने कहा, ‘‘ जनता आपस में भाजपा सरकार का मज़ाक़ उड़ाते हुए पूछ रही है कि ये लुटेरे जाते-जाते कहीं ये कहकर तो नहीं गये हैं कि ‘होली-दिवाली’ का मुफ़्त सिलेंडर का वादा भाजपा सरकार ख़ुद पूरा करेगी या उसको भी इसी तरह ही….।’’

सपा प्रमुख ने आरोप लगाया, ‘‘भाजपा ने उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लतीफ़ा बनाकर छोड़ दिया। गंभीर रूप से निंदनीय!’’

read more:  CG latest News: स्वास्थ्य मंत्री के विधानसभा में खाट पर हेल्थ सिस्टम, 108 वाहन नहीं मिलने पर खटिया में मरीज को लेकर अस्पताल पहुंचे परिजन

read more: नाबालिग घरेलू सहायिका को बंधक बना प्रताड़ित करने के आरोप में बुजुर्ग दंपति के खिलाफ मामला दर्ज

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dr.Anil Shukla
Dr.Anil Shukla

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com

और भी पढ़ें...

Web Title: Varanasi: Miscreants flee with 147 cylinders from gas agency, SP chief targets government

शहर की खबरें

उत्तर प्रदेश

और भी पढ़ें ›
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

01 Oct 2026 | 11:36 pm
हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

01 Oct 2026 | 11:29 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm