मुजफ्फरनगर के एक गांव में ग्राम प्रधान का बेटा मृत मिला
मुजफ्फरनगर के एक गांव में ग्राम प्रधान का बेटा मृत मिला
मुजफ्फरनगर (उप्र), 24 सितंबर (भाषा) मुजफ्फरनगर जिले में पुरकाजी थानाक्षेत्र के हरेती गांव में बृहस्पतिवार को एक युवक मृत पाया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि मृत युवक की पहचान ग्राम प्रधान विवेक राठी के 19 वर्षीय बेटे रोहन राठी के रूप में हुई है।
पुलिस अधीक्षक (नगर) अमृत जैन ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दलों का गठन किया गया है।
पुलिस के अनुसार रोहन का शव गांव के पास एक खेत में पाया गया जिस पर चोट के निशान थे।
उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया और मामले की जांच की जा रही है।
इस बीच, गांव में सुरक्षा सख्त कर दी गई और ऐतिहातन उपायों के तहत अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
भाषा सं राजेंद्र राजकुमार
राजकुमार

Facebook


