संभल में गंगा एक्सप्रेस वे सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्र की मौत

संभल में गंगा एक्सप्रेस वे सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्र की मौत

संभल में गंगा एक्सप्रेस वे सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्र की मौत
Modified Date: September 24, 2026 / 03:10 pm IST
Published Date: September 24, 2026 3:10 pm IST

संभल (उप्र), 24 सितंबर (भाषा) जिले के बहजोई थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगा एक्सप्रेस वे पर बृहस्पतिवार की सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक कार को टक्कर मार दी जिससे कार सवार पिता-पुत्र की मृत्यु हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए।

बहजोई थाना प्रभारी राजीव कुमार मलिक ने बताया कि थाना बहजोई क्षेत्र के गंगा एक्सप्रेस-वे के फतेहपुर शामसोई गांव में यह दुर्घटना हुई । मृतक पिता-पुत्र की पहचान जफरुल हसन (50) और अर्श मोहम्मद (7) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में जफरुल हसन की पत्नी नाजिश (47), उनका पांच साल का बेटा आहिल और कार ड्राइवर समीर घायल हुए हैं।

कार चालक समीर ने बताया कि गंगा एक्सप्रेस-वे पर ट्रक ने साइड लेते हुए गाड़ी को टक्कर मार दी।

कार सवार सभी लोग बदायूं से दिल्ली जा रहे थे। मृतक जफरुल अपने पूरे परिवार के साथ जनपद बदायूं में एक रिश्तेदार के यहां गमी में शामिल होने के लिए आए थे और वापस घर जाते समय सड़क हादसा हुआ।

भाषा सं राजेंद्र मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में