UP Crime News: नवविवाहिता ने इस काम के लिए किया मना, तो पति ने कर दिया कांड, देखकर उड़े सभी के होश
UP Crime News: बुलंदशहर जिले के स्याना थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के बाद एक व्यक्ति पर अपनी पत्नी की हत्या कर दी।
UP Crime News/Photo Credit: IBC24 File
- बुलंदशहर जिले में एक पति ने की अपनी पत्नी की हत्या।
- आरोपी ने घरेलू विवाद के बाद दिया वारदात को अंजाम।
- पुलिस ने शुरू की आरोपी की तलाश।
UP Crime News: बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के स्याना थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के बाद एक व्यक्ति पर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (नगर) अभिषेक प्रताप अजय ने बताया कि डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली कि स्याना थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी गीता (25) की हत्या कर दी है।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस अधीक्षक ने कहा, ‘‘पुलिस के मौके पर पहुंचने पर पता चला कि मोनू ने विवाद के बाद अपनी पत्नी गीता की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी कथित तौर पर हत्या कर दी। (UP Crime News) उनकी शादी लगभग सात महीने पहले हुई थी और दंपति के बीच कुछ समय से अनबन थी।’’
पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम के लिए
UP Crime News: पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।नगर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम गठित की गई हैं, जबकि क्षेत्रीय इकाई घटनास्थल का मुआयना कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।’’
इन्हें भी पढ़ें:-
- Sex Racket: शहर की ये मशहूर महिला वकील चला रही थी सेक्स रैकेट, कई महिलाओं को जबरदस्ती करवाया घिनौना काम, पहुंची सलाखों के पीछे
- Kratikal Tech IPO: आने वाला है कमाई का बड़ा मौका! इस तारीख से खुल रहा है Kratikal Tech IPO 30, निवेश से पहले जानें जानें पूरी डिटेल
- Mirzapur Road Accident News: खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, मौके पर हुई दंपति की मौत, इतने लोग गंभीर रूप से हुए घायल

Facebook


