ललितपुर में महिला एवं उसके दो बच्चों के साथ ट्रेन से कटकर मौत
ललितपुर में महिला एवं उसके दो बच्चों के साथ ट्रेन से कटकर मौत
बांदा/ललितपुर (उप्र), 27 जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के जाखलौन थाना क्षेत्र में धौर्रा रेलवे स्टेशन के नजदीक सोमवार को एक महिला एवं उसके दो बच्चों की ट्रेन से कटकर मौत हो गयी। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
ललितपुर सदर क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अजय कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे जाखलौन थानाक्षेत्र में धौर्रा रेलवे स्टेशन के नजदीक एक महिला और उसकी बेटी एवं बेटे की अज्ञात ट्रेन से कटकर मौत हो गई है, जिनकी पहचान दीपा यादव (35), उसकी बेटी शिवांगी (पांच) और बेटे कृष (दो) के रूप में हुई है।
कुमार ने कहा कि महिला ने अपने दो बच्चों के साथ मिलकर जान दे दी क्योंकि उसका पति शराब का आदी था और नशे की हालत में उससे झगड़ा करता था, जिससे वह परेशान थी।
उन्होंने बताया कि स्टेशन अधीक्षक की सूचना पर तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाया गया।
सीओ ने बताया कि महिला अपने तीन बच्चों और अपने पति विक्की यादव के साथ मायके धौर्रा गांव में रह रही थी तथा उसका पति शराब पीने का आदी है।
यह चर्चा रही कि दीपा गर्भवती थी।
हालांकि इस बारे में सीओ ने ‘‘पीटीआई-भाषा’’से कहा कि ‘पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही पुलिस बता पायेगी कि महिला दीपा यादव गर्भवती थी या नहीं।’’
भाषा सं आनन्द रंजन राजकुमार
राजकुमार

Facebook


