उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में मां से कहासुनी के बाद युवती ने की आत्महत्या

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में मां से कहासुनी के बाद युवती ने की आत्महत्या

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में मां से कहासुनी के बाद युवती ने की आत्महत्या
Modified Date: July 1, 2026 / 08:12 pm IST
Published Date: July 1, 2026 8:12 pm IST

सहारनपुर (उप्र), एक जुलाई (भाषा) सहारनपुर जिले के जनकपुरी इलाके में बुधवार शाम अपनी मां से किसी बात को लेकर कथित तौर पर कहासुनी होने के बाद एक युवती ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि देहरादून मार्ग स्थित न्यू नंद विहार कॉलोनी की निवासी 18 वर्षीय सिमरन का शव उसके कमरे में फंदे से लटका हुआ मिलने पर उसके भाई ओर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अधिकारियों ने बताया कि सिमरन का गुजरात में नौकरी कर रही अपनी मां से फोन पर किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था और बात खत्म होने के बाद वह अपने कमरे में चली गई।

उन्होंने बताया कि सिमरन का भाई जब कमरे में गया तो उसने बहन को पंखे से फंदे पर लटका हुआ देखा।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा सं सलीम जोहेब

जोहेब


लेखक के बारे में