देवरिया में फूल तोड़ने गई महिला की करंट लगने से मौत
देवरिया में फूल तोड़ने गई महिला की करंट लगने से मौत
देवरिया (उप्र), 23 मई (भाषा) देवरिया जिले के गौरी बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार सुबह फूल तोड़ने गई महिला की बिजली के हाईटेंशन तार से करंट लगने के कारण मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, सान्डा गांव के परसिया टोला निवासी मैना देवी (45) रोज की तरह सुबह घर से कुछ दूरी पर फूल तोड़ने गई थीं।
उसने बताया कि जब वह घर लौट रही थी अचानक बिजली की हाईटेंशन टूटकर उनके ऊपर गिर गई और करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
थाना प्रभारी महेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।
भाषा सं आनन्द खारी
खारी

Facebook


