UP Government News: अघोषित बिजली कटौती पर योगी सरकार का बड़ा एक्शन, बैठक के बाद कई अधिकारियों पर गिरी गाज, दिए गए अहम निर्देश

UP Government News: जनता की परेशानी को देखते हुए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अघोषित बिजली कटौती पर सख्त रुख अपनाया है।

UP Government News: अघोषित बिजली कटौती पर योगी सरकार का बड़ा एक्शन, बैठक के बाद कई अधिकारियों पर गिरी गाज, दिए गए अहम निर्देश

UP Government News | Photo Credit: IBC24

Modified Date: May 23, 2026 / 07:58 pm IST
Published Date: May 23, 2026 7:55 pm IST
HIGHLIGHTS
  • भीषण गर्मी के बीच उत्तर प्रदेश की जनता अघोषित बिजली कटौती से परेशान है।
  • योगी सरकार ने अघोषित बिजली कटौती पर सख्त रुख अपनाया है।
  • बिजली कटौती मामले में यूपी पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन में बड़े पैमाने पर सस्पेंशन हुआ है।

UP Government News: लखनऊ: देश के कई राज्यों में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। लगातार बढ़ रहे तापमान के बीच जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं भीषण गर्मी के बीच उत्तर प्रदेश की जनता अघोषित बिजली कटौती से परेशान है। जनता की परेशानी को देखते हुए योगी सरकार ने अघोषित बिजली कटौती पर सख्त रुख अपनाया है। बिजली कटौती मामले में यूपी पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन में बड़े पैमाने पर सस्पेंशन हुआ है। अघोषित बिजली कटौती मामले में गाजियाबाद में तैनात एग्जीक्यूटिव इंजीनियर राहुल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और (UP Government News) उन्हें मेरठ मुख्यालय से अटैच किया गया है। इसी तरह मेरठ के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर योगेश कुमार को भी सस्पेंड कर दिया गया है।

शक्ति भवन में आयोजित की गई थी अहम बैठक

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, लखनऊ के शक्ति भवन में यूपी बिजली आपूर्ति एवं राजस्व व्यवस्था को लेकर एक अहम बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में बताया गया कि यूपी के कई जिलों में लगातार ट्रिपिंग और बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान है। यह बैठक UPPCL अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल के नेतृत्व में संपन्न हुई, (UP Government News)  जिसमें UPPCL MD नितीश कुमार समेत बिजली विभाग के कई बड़े अधिकारी मौजूद रहे।

बिना किसी बढ़ा के सुनिश्चित की जाए बिजली आपूर्ति

UP Government News: शक्ति भवन में हुई इस बैठक में बिजली आपूर्ति बिना किसी बाधा के सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियो को सख्त निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही ट्रिपिंग संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान के संबंध में UPPCL अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल ने दिशा-निर्देश दिए हैं।

अधिकारियों को दिए गए ये अहम निर्देश

आज आयोजित की गई बैठक में बिजली विभाग के अधिकारियों को उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं देने के लिए निर्देश दिए गए हैं। (UP Government News) वहीं, कई जिलों में बिजली सप्लाई बाधित होने पर विभागीय अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी। साथ ही UPPCL अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल ने कहा है कि, जनता को निर्बाध बिजली आपूर्ति देना विभाग की प्राथमिकता है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.