अमेठी में पिकअप वैन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

अमेठी में पिकअप वैन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

अमेठी में पिकअप वैन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत
Modified Date: December 24, 2023 / 08:08 am IST
Published Date: December 24, 2023 8:08 am IST

अमेठी (उप्र), 24 दिसंबर (भाषा) अमेठी जिले के अमेठी थाना क्षेत्र में पिकअप वैन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

अमेठी के थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के ईश्वरपुर अमेरुआ निवासी सुंदर मौर्य (32) शनिवार की रात बाइक से घर जा रहा था, तभी अमेठी की तरफ से आ रहे पिकअप वैन ने बलभद्रपुर मोड़ के पास उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में सुंदर मौर्य की मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने पिकअप वैन को कब्जे में लेकर उसके चालक प्रदीप मिश्रा को हिरासत में ले लिया है।

एसएचओ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

भाषा सं आनन्द सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में