हिमाचल प्रदेश में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत

हिमाचल प्रदेश में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत

हिमाचल प्रदेश में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत
Modified Date: March 16, 2023 / 11:17 am IST
Published Date: March 16, 2023 11:17 am IST

हमीरपुर, 16 मार्च (भाषा) हिमाचल प्रदेश में हमीरपुर जिले के डांगडी-कांगु संपर्क मार्ग पर एक मोटरसाइकिल के फिसल कर बस से टकरा जाने से एक युवक की मौत हो गयी जबकि हादसे में उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गयी। एक पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, मृतक शिवम (21) अपनी बहन अंशिका (18) के साथ सुजानपुर टीहरा में होली मेले में भाग लेने के बाद अपने गांव लौट रहा था, तभी बुधवार रात यह हादसा हुआ।

पुलिस ने बताया कि वाहन को मोड़ते वक्त शिवम ने अपना नियंत्रण खो दिया था। उन्होंने बताया कि घायल युवती को इलाज के लिए हमीरपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।

भाषा साजन मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में