उत्तर प्रदेश के बागपत में दो पक्षों के झगड़े में युवक की मौत, एक हिरासत में

उत्तर प्रदेश के बागपत में दो पक्षों के झगड़े में युवक की मौत, एक हिरासत में

उत्तर प्रदेश के बागपत में दो पक्षों के झगड़े में युवक की मौत, एक हिरासत में
Modified Date: May 9, 2026 / 12:54 am IST
Published Date: May 9, 2026 12:54 am IST

बागपत (उप्र), आठ मई (भाषा) बागपत जिले के छपरौली थाना क्षेत्र के गांव नांगल में शुक्रवार को दो पक्षों के विवाद में एक युवक की मौत के बाद एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, नांगल निवासी दीपक (27) दो पक्षों के बीच हुए झगड़े में गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर छपरौली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) छपरौली भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों की शिकायत पर थाना छपरौली में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने झगड़े में शामिल एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।

बड़ौत के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अंशु जैन ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात है और स्थिति सामान्य है।

भाषा सं आनन्द आशीष

आशीष


लेखक के बारे में