Uttarakhand Latest News: कैंप कार्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री, सुनी लोगों की शिकयतें, ​फिर अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Ads

Uttarakhand Latest News: कैंप कार्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री, सुनी लोगों की शिकयतें, ​फिर अधिकारियों को दिए ये निर्देश

  •  
  • Publish Date - June 6, 2026 / 01:09 PM IST,
    Updated On - June 6, 2026 / 01:11 PM IST

Uttarakhand Latest News | Photo Credit: @DIPR_UK

HIGHLIGHTS
  • सीएम धामी कैंप कार्यालय में सुनी जनता की समस्याएं
  • अधिकारियों को दिए निर्देश
  • 4 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

देहरादून: Uttarakhand Latest News मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के लोहियाहेड हेलीपैड व कैंप कार्यालय में जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी तथा समस्याओं का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है, इसलिए जनता की समस्याओं का शीघ्रता से समाधान किया जाए।

Uttarakhand Latest News इसके उपरान्त पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री ने कैंप कार्यालय परिसर लोहियाहेड में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हमें पौधारोपण ही नहीं उनका संरक्षण भी करना है। मुख्यमंत्री ने अधिक से अधिक फलदार पौधे लगाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि जनपद में अभियान चलाकर 04 लाख पौधे लगाए जाएंगे। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजयुमो सतीश भट्ट, महामंत्री रमेश जोशी, अमित कुमार पांडे, रनदीप पोखरिया, भवानी भंडारी, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति,अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा, उप जिलाधिकारी गौरव पांडे सहित अनेक अधिकारी व जनप्रतिनिधि, जनता उपस्थित रही।

इन्हें भी पढ़ें:-

मुख्यमंत्री ने कहाँ जनता से मुलाकात की?

खटीमा के लोहियाहेड हेलीपैड और कैंप कार्यालय में।

पर्यावरण दिवस पर क्या किया गया?

पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

कितने पौधे लगाने का लक्ष्य है?

4 लाख पौधे।