Uttarakhand LPG Crisis: LPG गैस संकट की खबरों बीच सीएम पुष्कर सिंह धामी की बड़ा बयान, कहा-ऐसी कोई समस्या… ये निर्देश भी दिए
Uttarakhand LPG Crisis: ईरान में जारी तनाव के बीच देश के कई हिस्सों में एलपीजी गैस की किल्लत को लेकर चिंता बढ़ रही है। इसी कड़ी में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बयान आया है।
cm dhami on gas shortage/ image source: ani x handle
- एलपीजी कमी की खबरों पर सफाई
- सीएम धामी ने अफवाह बताया
- मुख्य सचिव को समीक्षा निर्देश
Uttarakhand LPG Crisis: देहरादून: ईरान में जारी तनाव के बीच देश के कई हिस्सों में एलपीजी गैस की किल्लत को लेकर चिंता बढ़ रही है। इसी कड़ी में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बयान आया है। सीएम धामी अपने मंत्रियों को हालात पर लगातार नजर रखने और अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग मौजूदा स्थिति को घबराहट में बदलने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन संभावित संकट से निपटने के लिए भारत की तैयारियां मजबूत हैं।
Uttarakhand LPG crisis: एलपीजी संकट का असर अब उत्तराखंड तक
देश में गहराते एलपीजी संकट का असर अब Uttarakhand तक पहुंचता दिखाई दे रहा है। इस स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार ने सतर्कता बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami के निर्देश पर Dehradun स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में विभिन्न अधिकारियों और विशेषज्ञों की तत्काल तैनाती कर दी गई है। सरकार का उद्देश्य राज्य में खाद्य पदार्थों और अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति को बिना रुकावट जारी रखना और संभावित संकट से पहले ही निपटने की तैयारी मजबूत करना है।
#WATCH | Gairsain | On reports of shortage of commercial LPG cylinders, Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami says, “We are taking strict action against rumours, and there is no such problem anywhere in Uttarakhand. We are keeping a close eye on the situation. Yesterday, I had also… pic.twitter.com/FS2P6Qq7gZ
— ANI (@ANI) March 12, 2026
Commercial LPG Shortage: सीएम धामी ने क्या कहा
सरकारी आदेश के अनुसार, तैनात की गई टीम का मुख्य काम पूरे प्रदेश में खाद्य सामग्री और जरूरी वस्तुओं की उपलब्धता पर लगातार नजर रखना होगा। यह टीम सप्लाई चेन और वितरण व्यवस्था की निगरानी करेगी और खाद्य एवं रसद से जुड़ी जानकारी का नियमित विश्लेषण भी करेगी। इसके अलावा अलग-अलग सरकारी विभागों के बीच बेहतर तालमेल सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया है, ताकि किसी भी समस्या की सूचना तुरंत संबंधित विभाग तक पहुंच सके। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनता को भरोसा दिलाया है कि राज्य सरकार आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध आपूर्ति बनाए रखने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खाद्यान्न और जरूरी सामान का पर्याप्त भंडार मौजूद है, इसलिए आम लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।
कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की कमी की खबरों पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने कहा, “हम अफवाहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहे हैं और उत्तराखंड में कहीं भी ऐसी कोई समस्या नहीं है। हम स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। कल मैंने मुख्य सचिव को भी राज्य में हालात की समीक्षा करने के निर्देश दिए थे। हम सभी जरूरी कदम उठा रहे हैं ताकि लोगों को किसी तरह की असुविधा न हो और कालाबाजारी जैसी स्थिति पैदा न हो।”

Facebook


