Home » Videos » Commonwealth Games: Mirabai Chanu makes a big revelation after her gold hat-trick; shares a heartwarming sentiment.
Commonwealth Games: गोल्ड की हैट्रिक के बाद Mirabai Chanu का बड़ा खुलासा, कही दिल छू लेने वाली बात |
Ads
भारत की स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में लगातार तीसरी बार गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। ग्लासगो में खेले गए महिला 48 किलोग्राम वर्ग के मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने नया रिकॉर्ड भी बनाया। जीत के बाद मीराबाई चानू ने अपनी इस ऐतिहासिक सफलता का श्रेय अपने परिवार और लंबे समय से उनके साथ जुड़े कोच विजय शर्मा को दिया। राष्ट्रगान के दौरान उनकी आंखों से खुशी के आंसू भी छलक पड़े। आखिर मीराबाई ने अपनी इस जीत के बाद क्या कहा, कैसे रची गोल्ड की हैट्रिक और क्यों यह जीत भारत के लिए खास है, जानिए इस वीडियो में।