Uttar Pradesh Digital Education: डिजिटल शिक्षा को घर-घर पहुंचा रही योगी सरकार, पीएम ई-विद्या पर एक मंच में मिलेंगे पढ़ाई के जरूरी संसाधन

Ads

योगी सरकार डिजिटल शिक्षा को विद्यार्थियों तक पहुंचाने पर जोर दे रही है। पीएम ई-विद्या प्लेटफॉर्म पर छात्रों और शिक्षकों को पढ़ाई से जुड़े जरूरी डिजिटल संसाधन एक ही मंच पर निशुल्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

  •  
  • Publish Date - September 10, 2026 / 06:57 PM IST,
    Updated On - September 10, 2026 / 07:01 PM IST

Uttar Pradesh Digital Education News || Image- IBC24 News File

HIGHLIGHTS
  • एक मंच पर मिलेंगे पढ़ाई के डिजिटल संसाधन
  • पीएम ई-विद्या ऐप निशुल्क उपलब्ध
  • Android और iOS दोनों पर ऐप उपलब्ध

Uttar Pradesh Digital Education News: लखनऊ: योगी सरकार शिक्षा व्यवस्था में तकनीक के प्रभावी इस्तेमाल को लगातार विस्तार दे रही है। सरकार का जोर है कि डिजिटल संसाधन विद्यार्थियों की पहुंच से दूर रहने वाली सुविधा न होकर सीखने का सहज, सुलभ और प्रभावी माध्यम बनें। इसी दिशा में पीएम ई-विद्या डिजिटल प्लेटफॉर्म विद्यार्थियों और शिक्षकों को पढ़ाई से जुड़े आवश्यक संसाधन एक ही मंच पर निःशुल्क उपलब्ध करा रहा है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

एससीईआरटी के संयुक्त निदेशक डॉ. पवन सचान के मुताबिक, पीएम ई-विद्या के माध्यम से डिजिटल लर्निंग को व्यापक स्तर पर विद्यार्थियों तक पहुंचाने और उपलब्ध शैक्षिक संसाधनों के प्रभावी उपयोग को बढ़ावा देने पर जोर दिया जा रहा है। डिजिटल संसाधनों की आसान उपलब्धता विद्यार्थियों के सीखने के अवसरों को विस्तार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। एक ही मंच पर सामग्री उपलब्ध होने से डिजिटल शिक्षा को अधिक समावेशी, सुलभ और प्रभावशाली बनाने में मदद मिलेगी। सोशल मीडिया के माध्यम से भी पीएम ई-विद्या ऐप के बारे में जानकारी साझा की जा रही है, जिससे विद्यार्थी, शिक्षक और अभिभावक इससे जुड़ सकें।

ज्ञात हो कि योगी सरकार की डिजिटल शिक्षा नीति का लक्ष्य तकनीक को शिक्षा का विकल्प बनाने के साथ-साथ उसे सीखने की प्रक्रिया का प्रभावी सहयोगी बनाना है। पीएम ई-विद्या इसी सोच को व्यापक डिजिटल पहुंच में बदलने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

एक मंच पर पढ़ाई के जरूरी संसाधन

Uttar Pradesh Digital Education News: पीएम ई-विद्या को विद्यार्थियों के लिए डिजिटल शिक्षा के एक उपयोगी मंच के रूप में देखा जा रहा है। इसमें पढ़ाई से जुड़े आवश्यक डिजिटल संसाधनों तक एक ही स्थान से पहुंच बनाने की सुविधा है। इससे विद्यार्थियों को सीखने के लिए अलग-अलग माध्यमों पर निर्भरता कम होगी और डिजिटल सामग्री तक पहुंच अधिक सहज होगी।

निशुल्क उपलब्ध डिजिटल संसाधन

पीएम ई-विद्या की महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि डिजिटल लर्निंग से जुड़े संसाधन निशुल्क उपलब्ध हैं। इससे विद्यार्थी अपनी सुविधा के अनुसार डिजिटल माध्यम का उपयोग कर अध्ययन कर सकते हैं। शिक्षक भी उपलब्ध डिजिटल संसाधनों को अपनी कक्षा शिक्षण प्रक्रिया के सहयोगी माध्यम के रूप में उपयोग कर सकते हैं।

एंड्रॉयड और आईओएस पर ऐप उपलब्ध

Uttar Pradesh Digital Education News: पीएम ई-विद्या ऐप एंड्रॉयड और आईओएस, दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। एंड्रॉयड उपयोगकर्ता इसे गूगल प्ले स्टोर तथा आईओएस उपयोगकर्ता एप्पल ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इससे विभिन्न डिजिटल उपकरणों का उपयोग करने वाले विद्यार्थी और शिक्षक इस मंच से जुड़ सकते हैं।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

“योगी सरकार प्रदेश के बच्चों को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए डिजिटल संसाधनों के विस्तार पर विशेष जोर दे रही है। पीएम ई-विद्या जैसे प्लेटफॉर्म विद्यार्थियों को एक ही स्थान पर पढ़ाई से जुड़े आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराकर सीखने की प्रक्रिया को अधिक सहज और प्रभावी बनाते हैं। हमारा प्रयास है कि तकनीक का लाभ प्रदेश के अधिक से अधिक बच्चों तक पहुंचे और डिजिटल शिक्षा उनके सीखने का मजबूत माध्यम बने।” : संदीप सिंह, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), बेसिक शिक्षा

“डिजिटल संसाधनों की आसान और निशुल्क उपलब्धता विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए सीखने और सिखाने के नए अवसर खोलती है। पीएम ई-विद्या के माध्यम से एक ही मंच पर शैक्षिक संसाधनों की उपलब्धता से डिजिटल लर्निंग को अधिक सुलभ और प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी। एससीईआरटी एवं विभागीय स्तर पर हमारा प्रयास है कि इन संसाधनों का विद्यालयी शिक्षण में अधिकतम उपयोग सुनिश्चित हो।” : मोनिका रानी, महानिदेशक, स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक

इन्हें भी पढ़ें:

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह राजधानी दिल्ली में ही होना चाहिए : सुप्रिया सुले

मेखली पावर में अपनी हिस्सेदारी 2,171 करोड़ रुपये में अल्फा अल्टरनेटिव्स को बेचेगी दिलीप बिल्डकॉन

सोनासेलेक्शन इंडिया का आईपीओ 17 सितंबर को खुलेगा, मूल्य दायरा 94-99 रुपये प्रति शेयर

उत्पादकता बढ़ने से कृषि क्षेत्र के एनपीए में और कमी संभव: नाबार्ड चेयरमैन

पूर्व क्षेत्र ने 13 साल बाद जीती दलीप ट्रॉफी, दक्षिण क्षेत्र को पहली पारी की बढ़त के आधार पर हराया

Q1. पीएम ई-विद्या प्लेटफॉर्म पर विद्यार्थियों को क्या सुविधा मिलेगी?

Ans: विद्यार्थियों को एक ही मंच पर पढ़ाई से जुड़े जरूरी डिजिटल संसाधन निशुल्क उपलब्ध होंगे।

Q2. पीएम ई-विद्या ऐप किन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है?

Ans: पीएम ई-विद्या ऐप Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।

Q3. डिजिटल शिक्षा के विस्तार में एससीईआरटी की क्या भूमिका है?

Ans: एससीईआरटी डिजिटल संसाधनों को विद्यार्थियों और शिक्षकों तक पहुंचाने तथा उपयोग बढ़ाने पर जोर दे रहा है।