Home » Videos » Swine Flu in Chhattisgarh: Surge in cases! 205 cases, 57 active... Panic among over 100 inmates in Ambikapur Jail.
Swine Flu Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में Swine Flu का विस्फोट! 205 केस, 57 एक्टिव… अंबिकापुर जेल में 100+ बंदियों में हड़कंप
Ads
छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू यानी H1N1 संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। 4 सितंबर को प्रदेश में 26 नए मरीज मिलने के बाद कुल मामलों की संख्या 205 पहुंच गई है, जबकि 57 एक्टिव केस हैं। रायपुर में सबसे ज्यादा 12 नए मरीज मिले हैं। वहीं अंबिकापुर केंद्रीय जेल में एक अधिकारी के संक्रमित मिलने के बाद 100 से ज्यादा बंदियों में सर्दी, खांसी और बुखार के लक्षण मिले, जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। हालांकि जांच में संदिग्ध बंदियों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। आखिर जेल में क्या हुआ और प्रदेश में स्वाइन फ्लू का खतरा कितना बढ़ गया है? पूरी खबर जानिए।