BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Suvendu Adhikari’s On PA Murder : ‘पूरी प्लानिंग से हुई हत्या!’ PA की हत्या पर भड़के सुवेंदु अधिकारी, बोले-‘BJP शुरू करेगी गुंडों को खत्म करने का काम’, चश्मदीद ने बताई आंखोंदेखी

पश्चिम बंगाल में बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या के बाद सियासत गरमा गई है। सुवेंदु अधिकारी ने इसे पूरी तरह प्लान की गई हत्या बताते …

CM Suvendu Adhikari Death Threat / Image Source : X

CM Suvendu Adhikari Death Threat / Image Source : X

Sneha Singh
Published: 07 May 2026 | 7:35 amModified: 07 May 2026 | 7:36 am

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन की आहट और चुनावी नतीजों के बाद शुरू हुआ हिंसा का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा सनसनीखेज वारदात में बीजेपी के कद्दावर नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक (PA) चंद्र नाथ रथ की मध्यमग्राम में सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस पूरे हत्याकांड में अब सुवेंदु अधिकारी का बयान सामने आया है। उन्होंने पश्चिम बंगाल सरकार पर निशाना साधते हुए बड़ा बयान दिया है।

2-3 दिनों तक की गई रेकी

सुवेंदु अधिकारी ने कहा की “यह एक पहले से सोची-समझी हत्या है और डीजीपी ने भी यही कहा है। 2-3 दिनों तक रेकी की गई थी और हत्या की पूरी योजना बनाई गई थी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हम शोक में डूबे हैं और इस घटना की निंदा करने के लिए हमारे पास शब्द नहीं हैं।”उन्होंने आगे कहा की DGP सिद्ध नाथ गुप्ता ने बताया यह हत्याकांड 2-3 दिनों तक रेकी कर की गई।

'यह 15 साल के ‘महा-जंगल राज’ का नतीजा है'

सुवेंदु ने कहा की पुलिस को कुछ अहम सबूत मिले हैं और जांच जारी है। Suvendu Adhikari Pa Murder Update केंद्रीय मंत्री सुकांत ने मृतक के परिवार और पुलिस से बात की है। उन्होंने पश्चिम बंगाल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की पुलिस को कुछ सबूत मिले हैं और वे जांच करेंगे।” उन्होंने आगे कहा, यह 15 साल के ‘महा-जंगल राज’ का नतीजा है। भाजपा यहां गुंडों की सफाई का काम शुरू करेगी।”

चश्मदीद ने क्या बताया ?

चश्मदीद ने घटना का मंजर बताते हुए कहा, "चंद्र नाथ की कार जैसे ही मेरी गाड़ी के पास पहुँची, वह अचानक रुक गई। तभी एक बाइक सवार हमलावर आया और कार की बाईं ओर से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। हमलावर देखने में पेशेवर लग रहा था, जिसने बेहद करीब से गोलियां मारीं और तुरंत फरार हो गया। सब कुछ इतना सटीक था कि लग रहा था जैसे पूरी प्लानिंग पहले से की गई थी।"

DGP ने क्या कहा ?

इस पूरे मामले में DGP ने बयान देते हुए कहा की हमने मामले की जांच शुरू कर दी है। हमने क्राइम में इस्तेमाल किया गया 4-व्हीलर ज़ब्त कर लिया है, लेकिन बताया जा रहा है कि कार की नंबर प्लेट नकली है और उसके साथ छेड़छाड़ की गई है। हमें मौके से ज़िंदा राउंड और फायर किए गए कारतूस मिले हैं। चश्मदीदों और सबूतों की जांच की जा रही है और आगे की जांच चल रही है।"

इन्हें भी पढ़ें :

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Sneha Singh
Sneha Singh

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.

और भी पढ़ें...

Web Title: Suvendu Adhikari Reacts Strongly After PA’s Murder, Calls It a ‘Planned Killing’

Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm