हरा भरा कबाब 

 हरा भरा कबाब 

 हरा भरा कबाब 
Modified Date: November 29, 2022 / 01:51 pm IST
Published Date: February 23, 2018 3:03 pm IST

हरा भरा कबाब पालक और मटर द्वारा तैयार किया गया एक और अन्य वेजिटेबल कटलेट स्नैक है। इसके जरिए आप अपनी डाइट में न्यूट्रीशन शामिल कर सकते हैं। इस आप वेजिटेरियन कबाब भी कह सकते हैं। आलू, पालक, मटर हरी मिर्च, कॉर्न फ्लोर और कुछ मसालों से तैयार किया गया यह स्नैक्स काफी स्वादिष्ट होता है।

 

हरा भरा कबाब की सामग्री

3 टी स्पून धनिया पाउडर

2 टी स्पून जीरा

पानी

1 टी स्पून नमक

1 टी स्पून शुगर

50 ग्राम पालक

100 ग्राम मटर

2 लौंग

1/2 टेबल स्पून अदरक

1 हरी मिर्च

1 कप अजमोद

1 कप हरा धनिया

4 आलू, उबला हुआ

1 टी स्पून नमक

1 टी स्पून चाट मसाला

1/4 कप ब्रेड क्रम्बस

1/4 कप कॉर्न फ्लोर

1 नींबू

इमली की चटनी

टमाटर , टुकड़ों में कटा हुआ

हरा भरा कबाब बनाने की वि​धि 

1.साबूत धनिया लें और उसे भून लें।

2.एक पैन में पानी लें, उसमें नमक, चीनी, पालक और मटर डालें।

3.इन्हें अच्छे से पकाएं।हरा भरा कबाब

4.सब्जियों का पानी निकाल लें और कुछ देर के लिए इन्हें ठंडे पानी में रखें।

5.इसके बाद लहसुन, अदरक, अजमोद, हरा धनिया और भूना जीरा और धनिया एक जार में डालें।

6.इन सभी सामग्री को एक साथ पीस लें।

7.एक बाउल में उबले हुए आलू लें, इसमें नमक, चाट मसाला, पेस्ट, ब्रेड क्रम्बस और कॉर्न फ्लोर डालकर एक साथ मिलाएं।

8.इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं और इसमें नींबू का रस डालें।

9.अब तैयार किए गए पेस्ट की बॉल्स बना लें।

10.एक पैन में तेल लें और तेल गर्म हो जाए तो इन बॉल्स को फ्राई कर लें

11.इन्हें हल्का ग्रीनिश ब्राउन तलें।

12.इसके उपर थोड़ा चाट मसाला डालें, इमली की चटनी, कटे हुए प्याज और टमाटर पर नींबू का रस डालकर सर्व करें।

web team ibc24


लेखक के बारे में