जानें सर्दी के खास ट्रेंडी जीन्स पैटर्न

जानें सर्दी के खास ट्रेंडी जीन्स पैटर्न

जानें सर्दी के खास ट्रेंडी जीन्स पैटर्न
Modified Date: November 29, 2022 / 11:03 am IST
Published Date: November 14, 2018 11:25 am IST

आप भी अगर अगर फैशन ट्रेंडी हैं तो आपको जानना बहुत जरुरी है कि आप इस साल के बेस्ट जींस फैशन को जाने। इन दिनों आपने भी देखा होगा की जींस के अलग अलग ट्रेंड देखने को मिल रहे हैं। आज हम ऐसे जींस फैशन के बारे में बात करेंगे जिसे आप सर्दी-गर्मी, दोनों ही मौसम में पहनी जा सकती है। यह पहनने में जितनी कंफर्टेबल होती है उतनी ही लुक में ट्रेंडी भी है। इन दिनों फैशन में ऐसी जींस है जो आप आम दिनों के साथ ही साथ पार्टी में भी पहन सकते हैं।

हाई वेस्ट जींस
यह जींस लो वेस्ट से ज्यादा कंफर्टेबल होती हैं। इसके साथ आप क्रॉप टॉप या फिर उसके साथ लॉन्ग डस्टर जैकेट भी ट्राई कर सकती हैं।
रिप्ड जींस
बॉलीवुड, हॉलीवुड की हिरोइनों के लेकर आम लड़कियों में इस जींस का काफी क्रेज है। इसे फटी जींस भी कहते हैं। यह फंकी लुक देती है जिसे आप फॉर्मल या पार्टी वियर, दोनों लुक के लिए पहन सकती हैं।


बेल-बॉटम जींस
70 के दशक का यह फैशन एक बार फिर ट्रेंड बन चुका है। बेल बॉटम यानी फ्लेयर्ड जींस हिप्स और थाइस से फिटेड होती हैं लेकिन घुटनों से पैरों तक काफी लूज होती है। लंबी और कर्वी लड़कियों पर यह जींस खूब सूट करती है लेकिन छोटी हाइट व कर्वी फिगर वाली लड़कियां इसे इग्नोर करें तो बेहतर है।

ब्वॉयफ्रेंड जींस
कूल लुक के लिए ब्वॉयफ्रेंड जींस आपके लिए बेस्ट हैं। यह काफी लूज और कंफर्टेबल होती हैं। रिप्ड ब्वॉयफ्रेंड जींस और भी स्टाइलिश लुक देती है। यह जींस कर्वी या एप्पल शेप बॉडी पर खूब सूट करती हैं।
स्किनी जींस
यह जींस बिल्कुल फिटिड होती है जो बिल्कुल लेगिंग की तरह लगती है। इसमें आप अपनी सेक्सी व टोन्ड लेग्ड फ्लॉन्ट कर सकती है। यह हाई, लो या मिड वेस्ट कट में आसानी से मिल जाती हैं। आवरग्लास बॉडी शेप वाली लड़कियां इसमें बिल्कुल स्लीम लगती है।

सिगरेट जींस
यह जींस बिल्कुल स्किनी जींस की तरह होती है। सिगरेट स्टाइल ट्राउजर, सिगरेट कट जींस काफी स्टाइलिश लुक देती हैं लेकिन बड़ी जांघों वाली गर्ल्स इसे अवॉइड करें तो काफी अच्छा होगा।

स्किनी क्रॉप जींस
इसे एंक्लेट जींस भी कहा जाता है क्योंकि यह टखनों से थोड़ी ऊंची होती है जिसमें लड़कियां खुद को कंफर्टेबल के साथ-साथ फंकी लुक भी दे सकती हैं।
वाइड लेग्ड जींस
इसे आप डेनिम या फिर किसी और फैब्रिक में ट्राई कर सकती हैं जो इन दिनों बॉलीवुड दीवाज की पहली पसंद बनी हुई हैं। इसके साथ आप क्रॉप टॉप या शर्ट भी पहन सकती है यह जींस हर बॉडी टाइप पर सूट करेगी।आपको बता दें कि सर्दियों में जींस की डिमांड बढ़ जाती है क्योंकि यह ठंड से बचाने के साथ-साथ स्टाइलिश लुक भी देती है। इस सर्दियों जींस में अपना स्टाइल स्टेटमेंट बरकरार रख सकती हैं।


लेखक के बारे में