लाहौर में तीन मंजिला मकान ढहने से एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत

लाहौर में तीन मंजिला मकान ढहने से एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत

लाहौर में तीन मंजिला मकान ढहने से एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत
Modified Date: July 30, 2026 / 03:41 pm IST
Published Date: July 30, 2026 3:41 pm IST

(एम जुल्करनैन)

लाहौर, 30 जुलाई (भाषा) पाकिस्तान के लाहौर शहर में तीन मंजिला मकान ढहने से एक ही परिवार के कम से कम 11 लोगों की मलबे में दबकर मौत हो गई। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

लाहौर के घनी आबादी वाले निचले इलाके हरबंसपुरा में बुधवार देर रात जब यह हादसा हुआ, तब मकान में जन्मदिन का जश्न मनाया जा रहा था। माना जा रहा है कि हाल ही में हुई भारी मानसूनी बारिश के कारण यह इमारत कमजोर हो गई थी।

लाहौर के उपायुक्त मोहम्मद अली एजाज के अनुसार, हरबंसपुरा स्थित इस तीन मंजिला मकान में तीन भाई अपनी पत्नियों और बच्चों के साथ रहते थे।

एजाज ने बताया, ‘जन्मदिन के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भाइयों की बहन और उसके बच्चे भी आए हुए थे। इसी दौरान अचानक मकान ढह गया, जिससे लगभग 20 लोग मलबे के नीचे दब गए।’

उन्होंने बताया, ‘महिलाओं और बच्चों समेत 11 लोगों के शव मलबे से निकाले जा चुके हैं, जबकि छह लोगों को जिंदा बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’

उपायुक्त ने कहा कि अब भी दो. तीन लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। हालांकि, उन्होंने मृतकों के बारे में अलग-अलग विवरण नहीं दिया।

उन्होंने बताया कि हाल में हुई भारी मानसूनी बारिश की वजह से इमारत का ढांचा कमजोर हो गया था, जिसके चलते यह अचानक ढह गई।

भाषा सुमित नरेश

नरेश


लेखक के बारे में