Waaree Energies Share Price: औंधे मुंह गिरा Waaree Energies का शेयर! एक ही झटके में 6% से ज्यादा टूटा भाव, कुछ ही मिनटों में निवेशकों के करोड़ों रुपये स्वाहा

Waaree Energies Share Price: वारी एनर्जीज के शेयर में गुरुवार को 6 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आई है। इसकी वजह कंपनी के तिमाही नतीजों में मार्जिन कम होना रहा। बढ़ती लागतों में EBITDA मार्जिन भी प्रभावित हुआ। जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई है। हालांकि कंपनी का राजस्व और मुनाफा बढ़ा है। (NSE: WAAREEENER, BSE: 544277)

Waaree Energies Share Price: औंधे मुंह गिरा Waaree Energies का शेयर! एक ही झटके में 6% से ज्यादा टूटा भाव, कुछ ही मिनटों में निवेशकों के करोड़ों रुपये स्वाहा

(Waaree Energies Share Price/ Image Credit: AI-generated)

Modified Date: July 30, 2026 / 01:19 pm IST
Published Date: July 30, 2026 1:17 pm IST
HIGHLIGHTS
  • Waaree Energies का शेयर 6% से ज्यादा टूटा।
  • बढ़ती लागत से कंपनी के मार्जिन पर दबाव आया।
  • कंपनी का नेट प्रॉफिट 14% बढ़ा।

नई दिल्ली:Waaree Energies Share Price: गुरुवार 30 जुलाई को शेयर बाजार खुलते ही Waaree Energies के शेयरों में तेज गिरावट (Waaree Energies Share Price) देखने को मिली। कंपनी का शेयर 6% से ज्यादा गिरकर 2,561 रुपये के निचले स्तर तक पहुंच गया। हालांकि बाद में गिरावट थोड़ी कम हुई और दोपहर 12:38 बजे के आसपास शेयर करीब 4.33% गिरकर 2,617.70 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था। पिछले कारोबारी सत्र में यह शेयर 2,736.20 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, आज इस गिरावट की मुख्य वजह कंपनी के तिमाही नतीजों में मार्जिन में आई कमी को माना जा रहा है।

अच्छी कमाई फिर भी क्यों घबराए निवेशक?

Waaree Energies ने अपनी अप्रैल-जून तिमाही के नतीजे 29 जुलाई को बाजार बंद होने के बाद जारी किए थे। कंपनी की कमाई और मुनाफे में बढ़ोतरी हुई। लेकिन निवेशकों का ध्यान बढ़ते खर्च और घटते मार्जिन पर गया। सोलर पैनल बनाने वाली कंपनी की इनपुट लागत में बड़ी बढ़ोतरी हुई। जिससे कंपनी के EBITDA मार्जिन पर दबाव पड़ा। यही वजह रही कि निवेशकों ने शेयर में बिकवाली शुरू कर दी।

इनपुट लागत में हुआ इजाफा

कंपनी के वित्तीय आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल-जून तिमाही में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की लागत में सालाना आधार पर 63.5% की बढ़ोतरी हुई। यह लागत बढ़कर 4,843.93 करोड़ रुपये हो गई, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 2,962.43 करोड़ रुपये थी। कच्चे माल की बढ़ती कीमतों ने कंपनी के मुनाफे के मार्जिन को प्रभावित किया और बाजार में चिंता बढ़ गई।

कंपनी का मुनाफा और रेवेन्यू दोनों बढ़े

मार्जिन दबाव के बावजूद Waaree Energies के प्रदर्शन में कई (Waaree Energies Share Price) सकारात्मक बातें भी रहीं। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 14% बढ़कर 850 करोड़ रुपये हो गया। वहीं ऑपरेशन से मिलने वाला राजस्व 79% बढ़कर 7,932 करोड़ रुपये पहुंच गया। सोलर PV बिजनेस के रेवेन्यू में 91% और EPC कॉन्ट्रैक्ट से होने वाली आय में 55% की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

Waaree Energies Ltd – शेयर अपडेट (30 जुलाई 2026)

जानकारी विवरण
शेयर कीमत (30 जुलाई, 12:38 PM) ₹ 2,617.70
आज का बदलाव -4.33% (-₹118.50)
ओपनिंग प्राइस ₹ 2,626.00
आज का हाई ₹ 2,644.00
आज का लो ₹ 2,561.00
10:30 AM कीमत ₹ 2,591.30
मार्केट कैप ₹75.34 हजार करोड़
P/E रेशियो 20.32
52 हफ्तों का हाई ₹ 3,865.00
52 हफ्तों का लो ₹ 2,403.00
डिविडेंड उपलब्ध नहीं
क्वार्टरली डिविडेंड अमाउंट उपलब्ध नहीं

मार्जिन सुधार पर निवेशकों की नजर

कंपनी के मजबूत राजस्व और मुनाफे के बावजूद बाजार की चिंता फिलहाल मार्जिन को लेकर बनी हुई है। निवेशक अब यह देख रहे हैं कि आने वाली तिमाहियों में कंपनी बढ़ती लागत को कैसे नियंत्रित करती है और मार्जिन में कितना सुधार होता है। Waaree Energies शेयर (Waaree Energies Share Price) की आगे की चाल कंपनी के प्रदर्शन और लागत प्रबंधन पर निर्भर करेगी।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।