BJP Neta ki Pitai ka Video: पहले कॉलर पकड़ा…फिर चप्पलों से पिटाई…भाजपा के बड़े नेता को महिला ने बीच सड़क पर पीटा, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

BJP Neta ki Pitai ka Video: पहले कॉलर पकड़ा...फिर चप्पलों से पिटाई...भाजपा के बड़े नेता को महिला ने बीच सड़क पर पीटा, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

BJP Neta ki Pitai ka Video: पहले कॉलर पकड़ा…फिर चप्पलों से पिटाई…भाजपा के बड़े नेता को महिला ने बीच सड़क पर पीटा, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

BJP Neta ki Pitai ka Video: पहले कॉलर पकड़ा...फिर चप्पलों से पिटाई...भाजपा के बड़े नेता को महिला ने बीच सड़क पर पीटा, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो / Image: IBC24 Original

Modified Date: July 30, 2026 / 02:54 pm IST
Published Date: July 30, 2026 2:54 pm IST
HIGHLIGHTS
  • भाजपा बूथ अध्यक्ष की कॉलर पकड़कर चप्पलों से पिटाई
  • 5 लाख रुपये का लोन उसके नाम पर लेकर रकम हड़प ली
  • पुलिस दोनों पक्षों को थाने लेकर जांच में जुटी

गुना: BJP Neta ki Pitai ka Video शहर व्यस्ततम तलैया मोहल्ला चौराहे पर पैसों के लेनदेन को लेकर हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। 30 वर्षीय पीड़िता संगीता सेन ने अपने रिश्तेदार और भाजपा के बूथ अध्यक्ष बाबूलाल सेन की कॉलर पकड़कर थप्पड़ और चप्पलों से धुलाई कर दी। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी चाचा ने वर्ष 2017 में उसके नाम पर 5 लाख रुपए का लोन निकलवाकर रकम हड़प ली, जिसके कारण बैंक वाले उसे परेशान कर रहे हैं। भाजपा नेता की पिटाई का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

BJP Neta ki Pitai ka Video महिला ने बीच रास्ते पर भाजपा नेता को पीटा

BJP Neta ki Pitai ka Video मिली जानकारी के अनुसार रमहिला ने 22 जुलाई को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन सुनवाई न होने पर चौराहे पर उसका सब्र टूट गया। वहीं भाजपा नेता ने आरोपों को झूठा बताते हुए सिर्फ लोन में मदद करने का दावा किया है। पुलिस दोनों पक्षों को थाने लाकर मामले की जांच कर रही है।

पैसे के लेन देन को लेकर हाईवोल्टेज ड्रामा

सड़क पर हुए इस चप्पल न्याय ने शहर में हड़कंप मचा दिया है। आखिर जब पीड़िता ने 22 जुलाई को ही पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर गुहार लगाई थी। बीच चौराहे हुए इस तीखे ड्रामे के बाद अब पूरी कहानी पुलिस की निष्पक्ष जांच पर आकर टिक गई है। पुलिस दोनों पक्षों के आवेदनों के आधार पर जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"