उत्तरी युगांडा में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोगों की मौत
उत्तरी युगांडा में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोगों की मौत
कम्पाला, आठ जुलाई (एपी) अफ्रीकी देश युगांडा के उत्तरी क्षेत्र में दूरस्थ स्थान पर बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और 28 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने एक बयान में बताया कि यह घटना मंगलवार देर रात उत्तरी शहर गुलु जाने वाले राजमार्ग पर एक व्यापारिक केंद्र पर हुई।
पुलिस के बताया, ‘‘ शुरुआती जानकारी के मुताबिक बस चालक वाहन को तेज रफ्तार से चला रहा था और अचानक सड़क पर आए एक राहगीर को बचाने की कोशिश में वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद बस की सामने से आ रहे ट्रेलर से भिड़ंत हो गई।’’
एपी धीरज पवनेश
पवनेश

Facebook


