Delhi Building Collapse News: राजधानी में ढही पांच मंजिला निर्माणाधीन बिल्डिंग, मलबे में फंसे कई लोग, मौके पर पहुंचा बचाव दल

Delhi Building Collapse News: दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-16 में एक निर्माणाधीन 5 मंजिला इमारत अचानक भरभराकर ढह गई।

Delhi Building Collapse News: राजधानी में ढही पांच मंजिला निर्माणाधीन बिल्डिंग, मलबे में फंसे कई लोग, मौके पर पहुंचा बचाव दल

Delhi Building Collapse News/Image Credit: IBC24.in

Modified Date: July 8, 2026 / 06:10 pm IST
Published Date: July 8, 2026 6:09 pm IST
HIGHLIGHTS
  • दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-16 में एक निर्माणाधीन 5 मंजिला इमारत ढह गई।
  • इमारत के मलबे में कई मजदूरों और अन्य लोग दब गए हैं।
  • पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

Delhi Building Collapse News: नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां रोहिणी सेक्टर-16 में बुधवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। दरअसल रोहिणी सेक्टर-16 में एक निर्माणाधीन 5 मंजिला इमारत अचानक भरभराकर ढह गई। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा तफरी मच गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इमारत के मलबे में कई मजदूरों और अन्य लोग दब गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां, पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

राहत एवं बचाव कार्य जारी

इतना ही नहीं राहत एवं बचाव अभियान NDRF के जवानों की भी मदद ली जा रही है। वहीं मलबा हटाने और मलबे में फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए जेसीबी समेत भारी मशीनों की मदद ली जा रही है। (Delhi Building Collapse News) अधिकारियों के मुताबिक, राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। फिलहाल मलबे में फंसे लोगों की सही संख्या और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रशासन ने पूरे इलाके को घेरकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

मलबे में फंसे कई लोग

Delhi Building Collapse News: वहीं, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फायर ब्रिगेड ने दो और फायर टेंडर मौके पर भेज दिए हैं। फायर विभाग के अनुसार, मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। फिलहाल उनकी सटीक संख्या स्पष्ट नहीं हो सकी है। हालांकि शुरुआती जानकारी के मुताबिक 4 से 5 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.