Petrol Diesel Price Today 08 July 2026: कच्चे तेल ने फिर दिखाया तेवर! जेब पर फिर पड़ेगी मार? पेट्रोल 102 और डीजल 95 रुपये के पार, जानें आपके शहर में आज कितना बढ़ा भाव?

Petrol Diesel Price Today 08 July 2026: वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव के चलते कच्चे तेल की कीमतों में तेजी जरूरी आई है। लेकिन क्या 8 जुलाई को भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम (Petrol Diesel Rate Today) भी बढ़ गए? आज देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल के हाल क्या है? आइए जानते हैं।

Petrol Diesel Price Today 08 July 2026: कच्चे तेल ने फिर दिखाया तेवर! जेब पर फिर पड़ेगी मार? पेट्रोल 102 और डीजल 95 रुपये के पार, जानें आपके शहर में आज कितना बढ़ा भाव?

(Petrol Diesel Price Today 08 July 2026/ Image Credit: AI-generated)

Modified Date: July 8, 2026 / 09:11 am IST
Published Date: July 8, 2026 9:09 am IST
HIGHLIGHTS
  • 8 जुलाई 2026 को पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ।
  • दिल्ली में पेट्रोल ₹102.12 और डीजल ₹95.20 प्रति लीटर है।
  • वेस्ट एशिया में तनाव से कच्चे तेल की कीमतों में फिर तेजी आई।

नई दिल्ली: Petrol Diesel Price Today 08 July 2026: सरकारी तेल कंपनियां IOCL, HPCL और BPCL हर दिन सुबह पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें (Petrol Diesel Price Today) जारी करती है। 8 जुलाई 2026 के लिए भी नए रेट जारी कर दिए गए हैं। राहत की बात यह है कि आज देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों (Crude Oil Price) में उतार-चढ़ाव जारी रहने के बावजूद घरेलू ईंधन के दाम पहले जैसे ही बने हुए हैं। ऐसे में वाहन चालकों को फिलहाल किसी तरह के बोझ का सामना नहीं करना पड़ेगा। हालांकि अलग-अलग राज्यों में लगने वाले वैट और अन्य टैक्स के कारण हर शहर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अलग होती है। इसलिए घर से निकलने से पहले अपने शहर का ताजा रेट जरूर चेक कर लेना चाहिए।

प्रमुख शहरों में आज का पेट्रोल-डीजल रेट

8 जुलाई 2026 को दिल्ली में पेट्रोल (Petrol Price Today) 102.12 रुपये और डीजल (Diesel Price Today) 95.20 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। मुंबई में पेट्रोल 111.21 रुपये और डीजल 97.83 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। कोलकाता में पेट्रोल 113.51 रुपये जबकि डीजल 99.82 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल 108.01 रुपये और डीजल 99.66 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं हैदराबाद में पेट्रोल 115.73 रुपये और डीजल 103.82 रुपये प्रति लीटर है। बेंगलुरु में पेट्रोल 110.89 रुपये और डीजल 98.80 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। यदि आप अपनी कार या बाइक में ईंधन भरवाने जा रहे हैं तो अपने शहर के ताजा रेट की जानकारी पहले जरूर लें।

भारत के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल के ताजा दाम

शहर पेट्रोल (₹/लीटर) डीजल (₹/लीटर)
दिल्ली 102.12 95.20
मुंबई 111.21 97.83
कोलकाता 113.51 99.82
चेन्नई 108.01 99.66
हैदराबाद 115.73 103.82
बेंगलुरु 110.89 98.80

कच्चे तेल में फिर आई तेजी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में बुधवार को कच्चे तेल की कीमतों (Crude Oil Price Hike) में फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई। अमेरिका द्वारा ईरान पर सैन्य कार्रवाई किए जाने के बाद वेस्ट एशिया में तनाव बढ़ गया है। इससे वैश्विक स्तर पर तेल की सप्लाई प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। इसी वजह से ब्रेंट क्रूड की कीमत करीब 2.8 प्रतिशत बढ़कर 76 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई। वहीं अमेरिकी WTI क्रूड भी 72 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर कारोबार करता दिखाई दिया। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यह तनाव लंबे समय तक बना रहा तो आने वाले दिनों में कच्चे तेल की कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

OPEC+ के फैसले के बाद भी नहीं मिली राहत

इस बीच OPEC+ ने अगस्त 2026 से प्रतिदिन 1.88 लाख बैरल अतिरिक्त तेल उत्पादन बढ़ाने का फैसला किया है। संगठन लगातार उत्पादन बढ़ाने की नीति पर काम कर रहा है ताकि बाजार में सप्लाई बनी रहे। इसके बावजूद भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Petrol Diesel Rate Today) में फिलहाल कोई कमी देखने को नहीं मिली है। तेल कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर-रुपये की विनिमय दर और टैक्स जैसे कई पहलुओं को ध्यान में रखकर कीमतें तय करती हैं। इसलिए आने वाले दिनों में वैश्विक हालात के अनुसार ईंधन की कीमतों में बदलाव हो सकता है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।